बुधवार को आज आईपीएल से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आई है. दरअसल, आईपीएल की लोकप्रिय टीम आरसीबी ने अपने मुख्य कोच डेनियल विटोरी को बर्खास्त कर दिया है. डेनियल विटोरी के साथ ही फील्डिंग कोच ट्रेंट वुडहिल और टीम के एनालिटीकल कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड को भी बर्खास्त कर दिया गया है.
ब्रैड हॉज से भी कहा गया है मुख्य कोच पद छोड़ने को

कोचिंग स्टाफ में बदलाव केवल आरसीबी ही नहीं कर रही है, बल्कि टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक खबरें यह भी है, कि किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच ब्रैड हॉज को भी मुख्य कोच पद छोड़ने के लिए कहा गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी ने ब्रैड हॉज से इस्तीफा देने के लिए कहा है और अब ब्रैड हॉज कभी भी अपने कोचिंग पद से इस्तीफा दे सकते है.
सहवाग पर भी गिर सकती है गाज

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी अपने टीम मैनेजमेंट में और भी बदलाव करने के बारे में सोच रही है, बता दें, कि वीरेंद्र सहवाग किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मेंटोर है. वही वेंकेटश प्रसाद टीम के गेंदबाजी कोच है. हालाँकि, अभी कुछ भी साफ़ नहीं है, लेकिन फ्रेंचाइजी की बोर्ड मीटिंग के बाद इन दोनों की जगह पर भी फैसला लिया जायेगा.
टीम को 7वें स्थान से करना पड़ा था संतोष

बता दें, कि किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने आईपीएल 2018 की शुरूआत काफी शानदार अंदाज में की थी और अपने खेले 8 मैचों में से 6 मैचों में जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद टीम को अपने अंतिम 6 मैचों में लगातार हार मिली थी.
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पिछले काफी आईपीएल से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. पंजाब की टीम साल 2014 के आईपीएल फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इस आईपीएल के बाद से पिछले चार लगातार आईपीएल में पंजाब की टीम प्लेऑफ़ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई है.
The post डेनियल विटोरी के बाद इस आईपीएल टीम के हेड कोच का भी कटेगा पत्ता! appeared first on SportzWiki Hindi.