Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोटिफ कप में भारतीय महिला फुटबॉल टीम की विजयी शुरुआत

नई दिल्ली
 भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने स्पेन में कोटिफ कप टूर्नामैंट के लिए अपनी मजबूत तैयारियों का संकेत देते हुए क्लब टीम अल्जीरा को मैत्री मैच में 3-1 से हरा दिया। भारतीय टीम की शानदार जीत में बाला देवी ने 20वें, डांगमेई ग्रेस ने 51वें और 2017 की एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर कमला देवी ने अंतिम क्षणों में गोल दागे। अल्जीरा का एकमात्र गोल 60वें मिनट में हुआ। एक अगस्त से होने वाले कोटिफ कप में भारतीय टीम का मुकाबला मोरक्को की राष्ट्रीय टीम, मेड्रिड सीएफ, लेवांते यूडी और फंडेसियन एलबेसेट से होगा।