Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड टीम को लगा झटका, मैच के दौरान जॉनी की उंगली में लगी चोट

नॉटिंघम| ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में संकट में फंसी इंग्लैंड टीम को एक और झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयर्सटो को मैच के तीसरे दिन सोमवार को विकेटकीपिंग के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से उनकी उंगली फ्रेक्चर हो गई। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि वह अपने तय स्थान से निचले स्थान पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।
बेयर्सटो के चोट लगने के बाद जोस बटलर ने विकेटकीपिंग की थी। बेयर्सटो को अस्पताल ले जाया गया और वहां पता चला की उनकी उंगली में मामूली सा फ्रैक्चर है।

बेयर्सटो ने चैनल 5 से कहा, “हम देखेंगे की यह सुबह तक कैसी रहती है। फ्रैक्चर है लेकिन हड्डी अपनी जगह से नहीं हटी है जो अच्छी बात है। हमें उम्मीद है कि बर्फ लगाने से और कुछ सावधानी बरतने से यह ठीक हो जाएगी। मेरे हाथ की यह बीच की उंगली है। इसका मैं ज्यादा इस्तेमाल नहीं करता।”

भारत ने इंग्लैंड के सामने 521 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। तीसरे दिन इंग्लैंड ने दिन का अंत अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 23 रनों के साथ किया था।

The post इंग्लैंड टीम को लगा झटका, मैच के दौरान जॉनी की उंगली में लगी चोट appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.