फिजी| भारत के गगनजीत भुल्लर ने रविवार को यहां फिजी इंटरनेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और 17वें होल पर सप्ताह का सबसे बेहतरीन शॉट खेलते हुए खिताब अपने नाम किया। भुल्लर के करियर का यह नौवां एशियन टूर खिताब है। नाटाडोला बे चैम्पियनशिप गोल्फ कोर्स पर उन्होंने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया और ग्रीन के बाहर से शानदर चिप खेलते हुए ईगल-थ्री लगाया।

भुल्लर से दो शॉट पीछे रहकर दिन की शुरुआत करने वाले क्वाले ने अपने बैक नाइन में तीन बर्डी और दो ईगल के साथ भारतीय खिलाड़ी के सामने चुनौती पेश की। हालांकि, इसके बाद भी वह भुल्लर को हराने में कामयाब नहीं हो पाए। दक्षिण अफ्रीका के मेजर विनर अर्नी ईल्स और न्यूजीलैंड के बेन कैम्पबल संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर रहे।
The post भुल्लर ने अपने नाम किया फिजी इंटरनेशनल गोल्फ का खिताब : गोल्फ appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.