Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूरोपीय चैम्पियंस लीग : इन ग्रुप्स में डिवाइड हुए लिवरपूल और रियल मेड्रिड

न्योन (स्विट्जरलैंड): यूरोपीय चैम्पियंस लीग के आगामी सीजन के लिए इंग्लैंड के शीर्ष क्लब में से एक मैनचेस्टर युनाइटेड को इटली के क्लब जुवेंतस के साथ ग्रुप-एच में डाला गया है। जुवेंतस और युनाइटेड के आलावा इस ग्रुप में स्पेनिश क्लब वालेंसिया और स्विट्जरलैंड के क्लब यंग बॉयज को भी रखा गया है। ग्रुप स्तर में हर टीम को एक-दूसरे के खिलाफ होम और अवे मैच खेलना होता है और इस समर ट्रांसफर विंडो में जुवेंतस में शामिल हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर अपने पुराने क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाफ खेलने के लिए ओल्ड ट्रैफर्ड पर लौटेंगे।

इंग्लिश क्लब टोटेनहम हॉटस्पर को मौजूदा स्पेनिश चैम्पियन एफसी बार्सिलोना के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। इन दो दिग्गज क्लबों के अलावा इस ग्रुप में डच क्लब पीएसवी आइंडहोवन और इटली के क्लब इंटर मिलान को जगह दी गई है। मिलान ने आखिरी बार 2010 में चैम्पियंस लीग का खिताब अपने नाम किया था।

स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड को जर्मन क्लब बोरुशिया डार्टमंड और फ्रेंच क्लब मोनाको के साथ ग्रुप-ए में जगह दी गई है। इस ग्रुप में चौथी टीम बेल्जियम की क्लब बुर्ग है।

पिछले सीजन चैम्पियंस लीग के फाइनल में पहुंचने वाले इंग्लिश क्लब लिवरपूल को भी मुश्किल ग्रुप मिला है। लिवरपूल को ग्रुप-सी में फ्रेंच लीग की मौजूदा चैम्पियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी), इटली के क्लब नेपोली और सर्बिया के क्लब रेड स्टार बेलग्रेड के साथ रखा गया है।

चैम्पियंस लीग की मौजूदा चैम्पियन स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड को आसान ग्रुप मिला है। उसे ग्रुप-जी में इटली के क्लब रोमा, रूसी क्लब सीएसके मॉस्को और चेक गणराज्य के क्लब विक्टोरिया प्लजेन के साथ जगह दी गई है।

The post यूरोपीय चैम्पियंस लीग : इन ग्रुप्स में डिवाइड हुए लिवरपूल और रियल मेड्रिड appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.