Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने तोड़ा सौरभ गांगुली का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया है। मैच के दूसरे दिन भारत ने कुल 292 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।

भारत ने पहली पारी में कप्तान विराट कोहली की अर्धशकीय पारी की मदद से 329 रन थे। इसके जवाब में मेजबान टीम पहली पारी में 161 रन पर ही बना सकी थी। इस पारी के दौरान विराट कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

18वें एशियाई खेल: बजरंग ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण, राजस्थान की अपूर्वी चंदेला ने भी जीता कांस्य पदक

भारतीय टीम की नई रन मशीन विराट कोहली सौरभ गांगुली को पछाडक़र टेस्ट क्रिकेट में विदेशी जमीन पर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 1738 रन बना लिए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने के लिए विराट कोहली ने विदेशी जमीन पर 19 टेस्ट खेले हैं।

तीसरा टेस्ट: पांड्या की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत को मिली मजबूत बढ़त

तीसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली को यह रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए 59 रनों की आवश्यकता थी। हालांकि विराट कोहली इस पारी में अपने टेस्ट करियर का 36वां शतक बनाने से चूक गए। वह 97 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले सौरभ गांगुली ने बतौर कप्तान 28 टेस्ट मैचों में विदेशी सरजमीं पर कुल 1693 रन बनाए थे।

इस सूची में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी तीसरे और मोहम्मद अजहरूद्दीन चौथे स्थान पर हैं। धोनी ने 30 टेस्ट मैचों में 32.46 की औसत से 1591 रन बनाए थे। जबकि मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कप्तान के तौर पर विदेशी सरजमीं पर 1517 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 27 टेस्ट मैच खेले थे।

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 124 रन बना लिए हैं और उसके पास अब कुल 292 रन की बढ़त हो गई है। इस पारी में लोकेश राहुल ने 36 और शिखर धवन ने 44 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल समाप्ति के समय चेतेश्वर पुजारा 33 और कप्तान विराट कोहली आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।