Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

खेल डेस्क। भारतीय टीम गुरुवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे मैच के लिए जब मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बराबरी हासिल करने का होगा। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस सीरीज में 2-1 से पीछे है। नाटिंघम में खेले गए तीसरे मैच में मिली जीत के बाद टीम इंडिया का इस मैच में मनोबल जरूर ऊंचा होगा।

मंजीत सिंह ने भारत को 36 साल बाद दिलाया 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक

टीम इंडिया को पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। चौथा टेस्ट मैच साउथम्पटन में खेला जाएगा। यहां पर इससे पहले दोनों ही टीमों के बीच अब तक एक मुकाबला खेला गया है। इसमें मेजबान टीम जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

इस मैच में एक बार फिर से टीम इंडिया को अपने कप्तान विराट कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कोहली अभी शानदार फॉर्म में है। वह भारत की ओर से तीन मैचों में 440 रन बना चुके हैं। इस मुकाबले में विराट कोहली अपने टेस्ट करियर के छह हजार रन पूरे कर सकते हैं।

एशियाई खेल: अब भारतीय हॉकी टीम ने श्रीलंका को 20-0 से हराया

भारतीय टीम को अगर टेस्ट सीरीज में बराबरी करनी है तो उसके सालामी बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन करना होगा। इस सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अपने प्रदर्शन से ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके हैं। मुरली विजय को तो इसी कारण भारतीय टीम से भी बाहर कर दिया गया है। उनके स्थान पर युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मौका दिया गया है।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, करूण नायर, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टा, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोइन अली, आदिल रशीद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस।