मैनचेस्टर| लेस्टर सिटी के खिलाफ जीत के साथ नए सीजन का आगाज करने वाले इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच जोस मोरिन्हो ने माना कि यह सीजन क्लब के लिए बहुत मश्किल होगा। युनाइटेड ने शुक्रवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में लेस्टर सिटी को 2-1 हराया था।
मोरिन्हो ने कहा, “फुटबाल बदल रहा है। मैनेजेर कोच को अब मुख्य कोच कहना चाहिए। हमारे पास बड़ा कोचिंग स्टाफ है और मुझे लगता है कि अब हम मैनेजर से ज्यादा हेड कोच हैं।” युनाइटेड प्रीमियर लीग के अपने मुकाबले में 19 अगस्त को ब्राइटन का सामना करेगी।
The post बदल रहा फुटबाल, मैनेजर से ज्यादा हेड कोच : मोरिन्हो appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.