Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने दी बाढ़ पीड़ितों को उलटी सलाह, ट्विटर पर लग गयी क्लास

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: केरल बीते 100 सालों की सबसे बड़ी बाढ़ का सामना कर रहा है. बाढ़ से उपजे बुरे हालात में पीड़ितों को बेहद ही मुश्किल स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में इंडियन क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली ने बाढ़ पीड़ितों को सलाह दी है. लेकिन उनकी ये सलाह बाढ़ पीड़ितों के लिए ही जान का जोखिम बन सकती है.

दरअसल, कोहली ने ट्वीट कर केरल के लोगों को घरों में रहने की सलाह दी. विराट कोहली ने लिखा, “केरल के सभी लोग, कृपया सुरक्षित रहें, और जितना हो सके घर के अंदर रहें, उम्मीद करते हैं कि हालत जल्द सुधरेंगे, साथ ही इंडियन आर्मी और एनडीआरएफ को कठिन परिस्थितियों में शानदार काम करने के लिए शुक्रिया, मजबूत रहिए और सुरक्षित रहिए.”

कैप्टन विराट कोहली के इस ट्वीट पर वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडे ने कहा कि ऐसे भयानक बाढ़ के वक्त घर के अंदर रहना मौत को दावत देने जैसा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मुन्ना, ऐसे सैलाब के बीच घर के भीतर छुप रहना अपनी मौत का पंचनामा बनाना होगा. लोगों से तो कहना चाहिए कि वे सब बढते जलस्तर के मद्देनज़र यथासंभव पास के सुरक्षित रिलीफ़ कैंप में चले जायें जहां कम से कम‌ उनकी बुनियादी ज़रूरतें पूरी करने लायक सामग्री है.”

बता दें कि केरल में बाढ़ से 8 अगस्त से 20 अगस्त तक के बीच 222 लोगों की मौत हुई है. 10 लाख से ज़्यादा लोग राहत शिविरों में हैं. प्रभावित इलाक़ों से 95 फ़ीसदी लोगों को निकाल लिया गया है. अब पूरा ज़ोर राहत पहुंचाने पर है. सेना, NDRF के लोग अब प्रभावितों तक राहत पहुंचाने में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें: ASIAN GAMES में भारत को तीसरा गोल्ड, 16 वर्षीय शूटर सौरभ ने दिलाया पदक

The post विराट कोहली ने दी बाढ़ पीड़ितों को उलटी सलाह, ट्विटर पर लग गयी क्लास appeared first on Live Cities.