जकार्ता। भारतीय तीरंदाजी टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को छठे दिन तीरंदाजी में रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में निराशा हाथ लगी। भारतीय टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

पहले सेट को मंगोलिया ने 2-0 से अपने नाम किया। ऐसे में भारतीय टीम ने अच्छी वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे सेट में 2-0 से जीत हासिल की।
चौथे सेट में मंगोलिया ने किसी तरह संघर्ष कर भारत को 2-0 से हराया। ऐसे में दोनों टीमें बराबरी पर थी। शूट-ऑफ में भारतीय टीम दबाव में आ गई और मंगोलिया के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।
The post तीरंदाजी : रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हारा भारत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.