Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्वीटर रिएक्शन: दिनेश कार्तिक की विकेटकीपिंग से खुश नही फैन्स, मिला धोनी से सीखने की सलाह

इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दिनेश कार्तिक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में खेल रहे हैं. 2007 के बाद दिनेश कार्तिक का पहला इंग्लैंड दौरा है. दिनेश कार्तिक का वह दौरा शानदार रहा था. 2007 में भारत ने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 1-0 से टेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा जमाया था. मगर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दिनेश कार्तिक अभी तक अपनी विकेटकीपिंग से प्रभावी नजर नही आए हैं.

गुस्से में फैन्स

कार्तिक को चोटिल रिद्धिमान साहा की जगह टीम में शामिल किया गया. मगर मैच के दौरान विकेट के पीछे खड़े दिनेश कार्तिक स्ट्रगल करते हुए नजर आए. जिसे देखने के बाद ट्वीटर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

एक यूजर ने लिखा मैंने अभी तक का सबसे ख़राब विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को देखा है. वहीं एक ने कहा अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट में दिनेश कातिक विकेटकीपिंग करने के योग्य नही हैं. भारत को अगले टेस्ट में रिषभ पंत को खिलाना चाहिए.

एक ने लिखा दिनेश कार्तिक विकेट के पीछे अजीब लग रहे थे. वह भाग्यशाली रहे कि बल्ले का किनारा लगती हुई ज्यादा गेंदे उनके पास नही गयीं. दो गयीं, जिसमें से एक गिरा दिया. वहीं एक ने धोनी से कार्तिक को सलाह देने के लिए भी कहा.

The post ट्वीटर रिएक्शन: दिनेश कार्तिक की विकेटकीपिंग से खुश नही फैन्स, मिला धोनी से सीखने की सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.