Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्वर्ण के लक्ष्य के साथ भारतीय हॉकी टीमें जकार्ता रवाना

नई दिल्ली
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सीधे 2020 के टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाने के लक्ष्य के साथ मंगलवार सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जकार्ता रवाना हो गयीं।  

18 सदस्यीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत मेजबान इंडोनेशिया के खिलाफ 19 अगस्त को पूल बी के अपने ओपनिंग मैच से करेगी जबकि पुरुष टीम अपने खिताब बचाओ अभियान की शुरुआत 20 अगस्त को इंडोनेशिया के खिलाफ मैच से करेगी।

भारतीय महिला टीम के ग्रुप में कोरिया, थाईलैंड, कजाखस्तान और इंडोनेशिया हैं।ग्रुप में शीर्ष दो स्थान में रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा। गत चैंपियन भारतीय पुरुष टीम के ग्रुप में इंडोनेशिया, कोरिया, जापान, श्रीलंका और हांगकांग हैं।