Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लेन मैक्ग्रा ने बताया इशांत शर्मा को इंग्लैंड में विकेट निकालने का ट्रिक, अब भारत का जीतना तय!

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की। इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ईशांत की गेंदबाजी में धार दिखी और उन्होंने 5 विकेट हासिल किए।

 

भारतीय तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से प्रभाव तो छोड़ा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने माना कि अभी भी उन्हें कुछ सीखने की जरूरत है।

Ishant credited the spectacular performance of Sussex for county play

ईशांत शर्मा की गेंदबाजी के मुरिद हुए ग्लेन मैक्ग्राथ

हालांकि ग्लेन मैक्ग्राथ इंग्लैंड के खिलाफ ईशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी के बाद खुश भी हैं। ग्लेन मैक्ग्राथ ने ईशांत की गेंदबाजी को लेकर कहा कि

“जब ईशांत शर्मा ने अपनी शुरुआत की थी, तब उन्होंने विश्व को अपनी पेस दिखायी थी। वो शायद एक ही समान गति से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं लेकिन अब वो अपने अनुभव से गेंदबाजी पर ज्यादा नियंत्रण रख पाते हैं। एजबस्टन टेस्ट से पता चला है कि ईशांत शर्मा ने अब थोड़ा ज्यादा पनपना शुरू कर दिया है।”

मैक्ग्राथ ने साथ ही दी भारतीय टीम के गेंदबाज को बड़ी सलाह

ईशांत शर्मा को लेकर ग्लेन मैक्ग्राथ ने आगे कहा कि

“मुझे लगता है कि भारत की बहुत सारे पिचों पर उनके लिए खेलना आसान नहीं होता है। शायद वो इस दौरान बहुत ज्यादा स्पेल भी नहीं करते हैं। हो सकता है एक अटैकिंग गेंदबाज से ज्यादा उनका इस्तेमाल एक वर्कहॉर्स की तरह होता है। मुझे लगता है कि उन्हें पता होना चाहिए कि उनकी भूमिका क्या है।”

शॉर्ट ऑफ लैंथ से रोके जा सकते हैं रन, नहीं निकाल सकते विकेट

ग्लेन मैक्ग्राथ ने आगे कहा कि “आपको गेंदबाजी करने के दौरान सीम को हिट करना होगा तभी शायद पिच से कुछ मदद मिलेगी। मेरा सबसे बड़ा हथियार उछाल था और कभी-कभी कुछ मूवमेंट हासिल कर लेता। मेरे समय में तो वहां पर वार्न, ब्रेट ली और गिलेस्पी जैसे गेंदबाज दूसरे एंड से दबाव डालते थे। मुझे लंबे स्पेल गेंदबाजी करना पसंद है और वो मददगार भी है। अगर आप हमेशा केवल शॉर्ट ऑफ लैंथ गेंदबाजी करते हैं तो आप रन रोक सकते हैं लेकिन आपको विकेट निकालने की जरूरत है। 

अगर आप भारत में इसी लैंथ के साथ गेंदबाजी करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में आप सफल नहीं हो सकते हैं। इंग्लैंड में गेद स्विंग होती है तो वहां पर आपको फुल लैंथ गेंदबाजी करनी होगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ग्लेन मैक्ग्रा ने बताया इशांत शर्मा को इंग्लैंड में विकेट निकालने का ट्रिक, अब भारत का जीतना तय! appeared first on SportzWiki Hindi.