Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : विराट कोहली के शतक को ‘भारत आर्मी’ ने ख़ास अंदाज में किया सेलिब्रेट

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली साल 2014 इंग्लैंड दौरे में फ्लॉप साबित हुए थे. वह पूरी सीरिज में 13 की मामूली औसत से मात्र 134 रन ही बना पाये थे, लेकिन साल 2018 इंग्लैंड दौरें की पहली पारी में ही विराट कोहली ने शतक बना डाला है.

उन्होंने 149 रन की एक शानदार पारी खेली है. जिसमे उन्होंने 22 चौके व एक छक्का लगाया है. उनकी इस पारी की सभी क्रिकेट दिग्गज जमकर सरहाना कर रहे है.

50% से भी ज्यादा रन अकेले ही बनाये विराट ने 

भारतीय टीम के कप्तान ने पहली पारी में 50% से भी ज्यादा रन अकेले बनाये. जिस विकेट पर भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पा रहा था.

उस विकेट पर भारतीय कप्तान आखिरी विकेट तक खड़े थे और उन्होंने भारतीय टीम को 274 रन के एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था. विराट को छोड़ कोई भी भरतीय बल्लेबाज इस मैच में 30 से भी ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाया था.

इस पिच पर भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन इस पिच पर भारतीय कप्तान ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था.

इंग्लैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में 287 रन बनाये थे. भारत ने पहली में 274 रन बनाये है. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की टीम को 13 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली है.

भारत आर्मी ने विराट को किया चीयर 

भारतीय क्रिकेट टीम की प्रशंसक भारत आर्मी’ ने विराट कोहली के लिए नारे लगाये है.  ‘भारत आर्मी’ ने भारतीय कप्तान को चीयर करते हुए तेज-तेज से नारे लगाते हुए कहा,

“हमें विराट कोहली मिले है, हमें विराट कोहली मिले है….. वह एमएस धोनी की खोज हैं…… उन्होंने पाकिस्तान को भी तोड़ रखा है………, हमें विराट कोहली मिले है!”

यहाँ क्लीक कर देखे भारत आर्मी के चीयर करने का वीडियो 

The post वीडियो : विराट कोहली के शतक को ‘भारत आर्मी’ ने ख़ास अंदाज में किया सेलिब्रेट appeared first on SportzWiki Hindi.