Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेल: वॉलीबाल टीम को करना पड़ा हार का सामना

जकार्ता : इंडिया की पुरुष वॉलीबाल टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को कतर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। कतर ने भारत को पूल-एफ के मैच में 3-0 से शिकस्त दी।

इंडियन टीम पहले सेट में एकतरफा तरीके से 25-15 से हार गई। उसने हालांकि बाकी के दो सेटों में थोड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई, लेकिन जीत नहीं सकी। बाकी के दो सेट उसने 20-25, 20-25 से गंवा दिए।

पहले सेट को जीतने में कतर की टीम को 24 मिनट लगे जबकि बाकी के दो सेट उसने क्रमश: 26 और 27 मिनट में जीते।

इंडिया की यह दो मैचों में पहली हार है। उसने अपने पहले मैच में हांगकांग को 3-0 से मात दी थी। इंडिया अपने ग्रुप में तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। कतर ने अपने अभी तक के दोनों मैचों में जीत हासिल की है और इसलिए वह छह अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

The post एशियाई खेल: वॉलीबाल टीम को करना पड़ा हार का सामना appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.