Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: भारत-पाक के बीच महामुकाबलें को लेकर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने क्या कहा

विश्व क्रिकेट की दो सबसे बड़ी चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले किसी भी मैच में रोमांच अपने सबसे चरम पर रहता है। इंडो-पाक के बीच होने वाले मैच को ना केवल भारत या पाकिस्तान के दर्शन उत्साहित रहते हैं बल्कि पूरे क्रिकेट जगत की नजरें इस हाई वॉल्टेज मुकाबले पर रहती है।

इंडो-पाक के बीच एशिया कप में होगा महामुकाबला

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में हुई पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के बाद एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की चिर विरोधी टीमें आमना-सामना करने के लिए तैयार हैं। इन दोनों टीमों के बीच अगले महीनें 15 से 28 सितंबर तक यूएई में खेले जाने वाले क्रिकेट एशिया कप में भिडंत होगी और इस महा मुकाबले के लिए खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त बेताबी है।

दर्शकों और खिलाड़ियों में है इस मैच को लेकर उत्साह

दर्शकों के लिए तो भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच सबसे बड़ा जायका है और 19 सितंबर को होने वाले इस मुकाबले की घोषणा होते ही दर्शक अब बड़ी ही बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं दोनों टीमों के खिलाड़ियों में भी कुछ उसी तरह का उत्साह रहता है।

सरफराज अहमद ने मैच को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस सबसे बड़े मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद भी पूरी तरह से तैयार हैं। सरफराज अहमद ने भारत से होने वाले इस मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया है कि उनकी टीम इस मैच को लेकर पूरी तरह से तैयार है। सरफराज पाकिस्तान के स्वतन्त्रता दिवस समारोह के लिए कराची में हुए एक कार्यक्रम में बात करने के दौरान इस बात को कहा।

भारत के खिलाफ करेंगे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने भरोसा दिखाते हुए कहा कि “हम एशिया कप में भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हम भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार होंगे। ये चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत के खिलाफ हमारा पहला मैच होगा।”

भारत से यूएई में शिफ्ट किया गया एशिया कप

आपको बता दें कि एशिया कप का 14वां संस्करण भारत में होना था लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद के चलते पाकिस्तान ने एशिया कप यूएई में कराने का अनुरोध किया जिसके बाद अब इसकी आयोजन यूएई में की जा रही है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप: भारत-पाक के बीच महामुकाबलें को लेकर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने क्या कहा appeared first on SportzWiki Hindi.