इंडिया ए टीम सीरीज का छठा मुकाबला टीम इंडिया बी और साउथ अफ्रीका ए के बीच गुरुवार को खेला गया. जिसमें इंडिया बी टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के चलते 30 रनों से जीत दर्ज की. टीम इंडिया बी की ओर से मनीष पांडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेली.

केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में टीम इंडिया बी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. जिसके बाद साउथ अफ्रीका बी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में ऑल आउट होकर 231 रन बनाए. जिसमें सेनुरान ने 55 और फरहान बेहरदीन ने 43 रनों की पारी खेली.
वहीं 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए डेन पीटरसन ने 15 गेंदों पर 25 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 7.3 ओवर की गेंदबाजी में 49 रन देकर चार विकेट निकाले. वहीं श्रेयस गोपाल ने 10 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए. सिद्धार्थ कौल, नवदीप सैनी और दीपक हुडा को एक-एक विकेट मिला.
टीम इंडिया बी की शुरुआत नहीं रही अच्छी

इंडिया बी की शुरु अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर ही आउट हो गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर आए दीपक हुडा भी सिर्फ चार रन पर ही एलबीडब्लू हो गए.
इसके बाद शुभमन गिल और मनीष पांडे के बीच साझेदारी हुई. शुभमन गिल 42 रनों पर शामी की गेंद पर बोल्ड हुए. केधार जाधव 23 रन मगला की गेंद पर बोल्ड हुए. वहीं ईशान किशन 24 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद श्रेयस गोपाल ने मनीष पांडे के साथ मिलाकर टीम के स्कोर को 214 के स्कोर तक पहुंचाया.
बारिश ने डाली खलल, मनीष पाण्डेय नहीं लगा सके शतक
टीम इंडिया का स्कोर जब 214 रन था, तभी तेज बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा. इस दौरान टीम इंडिया बी की कप्तानी संभाल रहे मनीष पांडे 95 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे. जबकि दूसरे छोर पर श्रेयस गोपाल 6 रन बनाकर मौजूद थे. मनीष ने 105 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली है. जिसमें उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया.
The post मनीष पाण्डेय की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को दी करारी शिकस्त appeared first on SportzWiki Hindi.