Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीकांत विश्व चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में

नांजिंग 
 भारतीय धुरंधर किदाम्बी श्रीकांत ने स्पेन के पाबलो एबियन को तीन गेम के मैच में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरूष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने पाबलो को 21.15, 12.21, 21.14 से हराया।

पिछले साल चार खिताब जीतने वाले श्रीकांत का सामना अब मलेशिया के डारेन ल्यू से होगा जिसने 2012 फ्रेंच ओपन सुपर सीरिज जीती थी। श्रीकांत ने पहले गेम में 2.4 से पिछडऩे के बाद अंतर कम करके 6.8 कर दिया। इसके बाद 16.13 की बढत बना ली। पाबलो ने वापसी की कोशिश की लेकिन श्रीकांत ने पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में श्रीकांत ने 6.3 की बढत बना ली लेकिन पाबलो छह अंक की बढत लेकर आगे निकल गए। श्रीकांत ने स्कोर 10.12 कर दिया लेकिन पाबलो ने लगातार अंक बनाकर गेम जीता। निर्णायक गेम में पाबलो ने एक समय 11.9 की बढत बनाई लेकिन बाद में श्रीकांत ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला जीता।