Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टोरंटो मास्टर्स: फाइनल में सिटसिपास से भिड़ेंगे राफेल नडाल

टोरंटो 
स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने करेन खाचानावोव को 7-6, 6-4 से शिकस्त देकर टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नमेंट के फाइनल में प्रवेश किया। यहां उनका सामना स्टेफानो सिटसिपास से होगा। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल ग्रीस के युवा खिलाड़ी के 20वें जन्मदिन पर उन्हें हराने की कोशिश करेंगे। सिटसिपास ने विम्बलडन के फाइनल में पहुंच केविन एंडरसन को 6-7, 6-4, 7-6 से हराकर फाइलन में प्रवेश किया, जो उनके करियर का दूसरा फाइनल है।  

नडाल मास्टर्स 1000 खिताब हासिल करने की सर्वकालिक सूची में सबसे ऊपर हैं। वह अपने 116वें एटीपी फाइनल में खेलेंगे और 80वीं ट्राफी हासिल करने से दो जीत दूर हैं। सिटसिपास ने एंडरसन को हराने से पहले डोमिनिक थिएम, नोवाक जोकोविच और एलेक्सजेंडर ज्वेरेव का अभियान खत्म किया था। 

32 वर्षीय नडाल ने खाचानावोव के खिलाफ पहले सेट में कड़ा संघर्ष किया। दोनों के बीच 1-1 पॉइंट को लेकर मशक्कत चलती रही। लेकिन स्पेन के इस दिग्गज खिलाड़ी ने यह सेट 7-6 के अंतर से अपने नाम कर लिया। इसके बाद दूसरे सेट में खाचानावोव ने जरूर कोशिश की, लेकिन नडाल ने यह गेम 6-4 से जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।