Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उंगली टूटने के बाद भी चौथा टेस्ट मैच खेलना चाहता है ये खिलाड़ी  

स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जारी 5 मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच कल से साउथेम्प्टन में दोपहर 3.30 से शुरू होगा। इंग्लैंड 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2 टेस्ट मैच जीत चुकी है और इस सीरीज को जीतने के लिए सिर्फ एक मैच जीतना बाकी है। भारत ने इस सीरीज का तीसरा मैच शानदार तरीके से जीतकर इंग्लैंड टीम की निंद उड़ा दी है। भारत इस सीरीज के चौ​थे मैच को जीतकर इस सीरीज में इंग्लैंड की बराबरी करने का प्रयास करेगा। लेकिन इंग्लैंड चौथै मैच को जीतकर भारत की जीत का ख्वाब तोड़ने में लग गया है। तीसरे मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो चोटिल हो गए थे। इसके बाद बताया जा रहा है की जॉनी चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगी लेकिन बेयरस्टो चोटिल होने के बावजूद खेलना चाहते हैं।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है ​की जॉनी कि बाएं हाथ की उंगली चोटिल होने के बावजूद भारत के खिलाफ साउथम्पटन में चौथे टेस्ट मैच में खेलना चाहते हैं। जॉनी बल्लेबाज के साथ विकेटकीपिंग भी करना चाहते हैं। अब यह देखना होगा की जॉनी कल के मैच में खेलेंग या नहीं लेकिन जॉनी के खेलने का इतना लगाव देखकर लगता है की भारत को हराने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार है।साउथहैम्पटन की पिच पहली पारी में काफी तेज खेलती है और उछाल के कारणरन बनाना आसान नहींहै।

संभावित टीमें :
भारत :विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी साव, के एल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, करूण नायर, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, रविद्र जडेजा, हनुमा विहारी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, शरदुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड :जो रूट (कप्तान) , एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिग्स, जानी बेयरस्टा, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोईन अली, आदिल रशीद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्राड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स और जेम्स विस



Herald