Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐशियाई खेल: अमित शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को पदक जीनते पर दी बधाई

नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन शुक्रवार को पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों और एथलीटों को बधाई दी।

शाह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज हिना सिद्धू, पुरुष युगल का स्वर्ण पदक जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण और नौकायन स्पर्धा से पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले स्वर्ण सिंह, भोनाकल दत्तू, ओम प्रकाश और सुखमीत सिह की टीम को नौकायन में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीतने पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी।

भाजपा अध्यक्ष ने नौकायन टीम को बधाई देते हुए लिखा, “एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर स्वर्ण सिंह, भोनाकल दत्तू, ओम प्रकाश और सुखमीत सिह की टीम की तारीफ। गौरव का क्षण।”

उन्होंने टेनिस टीम को बधाई देते हुए कहा, ” पुरुष युगल का स्वर्ण पदक जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी को बधाई। इस जोड़ी का काम शानदार रहा।”

शाह ने महिला निशानेबाज हिना सिद्धू को बधाई देते हुए लिखा, “देश हिना सिद्धू की प्रतिबद्धता और निरंतरता का उत्सव मना रहा है। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर आपको बधाई।”

शाह के अलावा केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है।

The post ऐशियाई खेल: अमित शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को पदक जीनते पर दी बधाई appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.