अमेरिका| बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने स्पेन की कार्ला सुआरेज को हराकर सिनसिनाटी ओपन के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बना ली है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अजारेंका ने दो घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में सुआरेज को 6-7 (5), 6-2, 6-4 से मात दी। दूसरे दौर में अजारेंका का सामना छठी सीड फ्रांस की कैोलिन गार्सिया से होगा।

अन्य मुकाबलों में, इस्तोनिया की एनीट कोंटाविट ने चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा को 6-3 6-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलिया की डारिया गावरिलोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात दी। अगले दौर में सेरेना का सामना आठवीं सीड चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा से होगा।
The post विक्टोरिया ने कार्ला को हराकर सिनसिनाटी ओपन के दूसरे दौर में किया प्रवेश appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.