खेल डेस्क। पहलवान विनेश फोगाट 18वें एशियाई खेलों में भारत को कुश्ती में स्वर्ण पदक दिलाने के कारण सुर्खियां हासिल करने में कामयाब हुई है। यह भारतीय महिला पहलवान एशियाई खेलों में अपने अफेयर की खबरों के कारण भी सुर्खियों में बनी हुई थी।
इस मामले में विराट कोहली ने डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा
अब एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने अपने अफेयर की सभी चर्चाओं पर ब्रेक लगाते हुए अपने जीवन साथी का नाम सार्वजनिक कर दिया है।
भारत की इस दिग्गज पहलवान ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत लौटने से पहले ही सोशल मीडिया पर अपने जीवनसाथी के बारे में सभी को अवगत करवाया दिया है। विनेश के जीवन साथी एथलीट नीरज चोपड़ा नहीं बल्कि सोमवीर राठी होंगे।
एशियाई खेलों से बिना स्वर्ण पदक के भारत लौटेंगी कबड्डी टीमें
विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जारी कर सोनीपत निवासी पहलवान सोमवीर राठी से शादी करने का ऐलान कर दिया है। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता सोमवीर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर जारी करते हुए लिखा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला है।
Pro Kabaddi League 2018: सीजन-6 का शेड्यूल हुआ जारी, देखिए कब होगा आपकी फेवरेट टीम का मुकाबला
सोनीपत के खरखौदा निवासी भारतीय पहलवान सोमवीर राजस्थान में रेलवे के टीटीई की नौकरी कर रहे हैं। विनेश फोगाट भी रेलवे में नौकरी करती हैं।
इससे पहले एशियाई खेलों के दौरान मीडिया में विनेश फोगाट और एथलीट नीरज चोपड़ा के अफेयर की खबरें चली थी। ये खबरें उस समय चली थी जब नीरज चोपड़ा विनेश फोगाट का उत्साहवर्धन करने के लिए उनके मुकाबले में मौजूद थे। इसके साथ ही विनेश और नीरज चोपड़ा के बीच नजदीकियां बढऩे की खबरें सामने आने लगी थी।
जसप्रीत बुमराह ने खोला अपनी सफलता का पिटारा, इस कारण लिए तीसरे टेस्ट में पांच विकेट
अब विनेश ने सोमवीर के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन खबरों पर विराम लगा दिया है।विनेश फोगाट जापान की यूकी इरी को 6-2 से शिकस्त देकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थी।