Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन तीन टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं मिचेल जॉनसन, जाने किस टीम के लिए कैसा रहा प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तूफानी गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जबरदस्त कमाल दिखाया है। मिचेल जॉनसन ने करीब एक दशक से भी ज्यादा समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के पसीनें छुड़ा दिए। साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले मिचेल जॉनसन ने हाल ही में सभी तरह के फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।

आईपीएल में इन तीन फ्रेंचाइजी के लिए खेले मिचेल जॉनसन

हाल ही में मिचेल जॉनसन ने विश्व क्रिकेट की सभी टी-20 लीग को भी अलविदा कह दिया है। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास लेने के बाद से ऑस्ट्रेलिया की बिग-बैश लिग के साथ ही कुछ अन्य लीग का हिस्सा थे। इनमें से मिचेल जॉनसन आईपीएल में भी सक्रिय रहे। आईपीएल में 2013 में डेब्यू करने के बाद से वो अब तक 3 फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेले।

तो आईए मिचेल जॉनसन के हर फ्रेंचाइजी के साथ किए प्रदर्शन पर डालते हैं एक नजर….

मुंबई इंडियस(2013, 2017)

साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के स्पीड स्टार मिचेल जॉनसन पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बने जब उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। मिचेल जॉनसन को टीम में लेना मुंबई इंडियंस के लिए काम कर गया और इस दौरान मुंबई ने चैंपियन बनने में सफलता हासिल की। इस दौरान जॉनसन ने 24 विकेट हासिल किए। इसके बाद साल 2017 के सीजन में एक बार फिर से जॉनसन मुंबई के लिए ही खेले और इस बार भी मुंबई ने खिताब पर कब्जा किया। मिचेल जॉनसन ने फाइनल में 3-26 के मैच विनिंग आंकड़े दर्ज किए।

किंग्स इलेवन पंजाब(2014-16)

मिचेल जॉनसन ने साल 2013 में इंडियन प्रीमियर लीग मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसी को देखते हुए साल 2014 के आईपीएल नीलामी में मिचेल जॉनसन को 6.50 करोड़ रूपये की रकम चुकाकर किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया। इस स्पीड स्टार ने 2014के सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब को फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभायी। उन्होंने इस दौरान 17 विकेट हासिल किए। लेकिन अगले दो सीजन यानि 2015 में 9 और 2016 में 3 मैचों में 2 विकेट ही ले सके।

कोलकाता नाइट राईडर्स(2018)

मिचेल जॉनसन ने अपना आखिरी आईपीएल सीजन कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम के लिए खेला। ऑक्शन ने केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज गेंदबाज को 2 करोड़ रू में अपने पाले में किया था। मिचेल जॉनसन पर उनके ही साथी गेंदबाज रहे मिचेल स्टार्क की चोट के कारण केकेआर की गेंदबाजी की बड़ी जिम्मेदारी थी। लेकिन मिचेल जॉनसन के लिए ये सीजन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा और वो 6 मैचों में केवल 2 विकेट ही हासिल कर सके साथ ही इसकी एवज में उन्होंने 10.28 की औसत से रन खर्च किए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इन तीन टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं मिचेल जॉनसन, जाने किस टीम के लिए कैसा रहा प्रदर्शन appeared first on SportzWiki Hindi.