Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज शूटिंग से भारत को मिल सकता है पांचवां गोल्ड

जकार्ता, पालेमबांग

18वें एशियाई खेलों का आज पांचवां दिन है. भारतीय एथलीटों से मेडल की उम्मीदें हैं. चौथे दिन भारत ने कुल पांच पदक झटके, जिसमें एक गोल्ड और चार ब्रॉन्ज मेडल रहे. कुश्ती के सभी मुकाबले खत्म हो चुके हैं. शूटिंग में कुछ ही इवेंट बचे हैं. ऐसे पांचवें दिन भारत को किस खेल से गोल्ड मेडल मिलेगा. इस पर सबकी नजरें टिकी होंगी. आज से बैडमिंटन के सिंगल्स के मुकाबले शुरू हो रहे हैं. साइना नेहवाल और पीवी सिंधु जैसी खिलाड़ी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी.

18वें एशियाई खेलों में भारत ने अपने पदकों की कुल संख्या 15 कर ली है. 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत पदक तालिका में 7वें स्थान पर है.

नौकायन : कनोए महिला एकल के फाइनल में चंपा

भारत की चंपा मोर्या ने नौकायन में कनोए महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. चंपा ने सेमीफाइनल में 176.14 अंक हासिल करते हुए क्वालिफाई किया. इस स्पर्धा की अंतिम सूची में भारतीय एथलीट चंपा को तीसरा स्थान हासिल हुआ.

तैराकी : 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में वीरधवल

भारतीय तैराक वीरधवल खाड़े ने पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई तैराकी स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल मुकाबला आज शाम पांच बजे शुरू होगा. वीरधवल को आखिरी सूची में पांचवां स्थान हासिल हुआ. इसके अलावा, एक अन्य तैराक अंथुल कोठारी फाइनल में जगह नहीं बना सके.

पुरुष एकल स्कल्स में पदक से चूके दत्तू

दत्तू भोकानाल नौकायन में पुरुष एकल स्कल्स के फाइनल में पदक से चूक गए. फाइनल में दत्तू ने अपनी स्पर्धा को पूरा करने में 8 मिनट और 28.56 सेकेंड का समय लेकर छठा स्थान हासिल किया.