इंटरनेट डेस्क। भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी, मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और धावक मिल्खा सिंह के बाद अब एक और दिग्गज खिलाड़ी की बायोपिक बनने वाली है। अब टेनिस की भारतीय महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा पर बायोपिक बनाई जाएगी।
भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने कोटिफ कप में किया बड़ा उलटफेर, छह बार की चैंपियन को रौंदा 2—1 से
इसको लेकर अभी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म निर्माता रॉनी स्कूवाला भारत की गै्रंडस्लेम विजेता सानिया मिर्जा पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी इस फिल्म के लिए किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया है, लेकिन इस फिल्म में सानिया मिर्जा ही अभिनय करती नजर आ सकती है।
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म के निर्माता इस बायोपिक फिल्म में सानिया मिर्जा को ही रोल ऑफर कर रहे हैं। वैसे इससे पहले सानिया मिर्जा ने अपनी बायोपिक फिल्म में परिणीती चोपड़ा को लेने की इच्छा व्यक्त की थी।
बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की के साथ टीटी खिलाड़ी घोष ने किया विवाह
कहा ये भी जा रहा है कि सानिया मिर्जा को इस फिल्म में अभिनय करने के लिए फिल्म के निर्माता बड़ा ऑफर देने को भी राजी हैं। हालांकि भारतीय टेनिस की सनसनी सानिया मिर्जा ने अभी जवाब नहीं दिया है। वैसे सानिया कई विज्ञापन फिल्मों में काम कर चुकी हैं, इसकी कारण फिल्म निर्माता उन्हें इस फिल्म में अभिनय करने के लिए लेना चाहते हैं।
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बायोपिक उनकी जिंदगी में टेनिस की उपलब्धियों पर कम और विवादों पर ज्यादा केंद्रित होगी।
पहला टेस्ट हारने के बावजूद विराट कोहली ने दर्ज करवाई अपने नाम ये उपलब्धि
इसमें सानिया मिर्जा द्वारा टेनिस कोर्ट पर स्कर्ट पहन कर उतरने पर कट्टरपंथियों का विरोध और पाकिस्तानी के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से विवाह का मुद्दा प्रमुख रहेगा।
12 अप्रैल, 2010 को सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ निकाह किया। इस निकाह को लेकर उन्हें कई लोगों से कड़ी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा था। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों प्रेग्नेंट है। इसी कारण वह टेनिस से दूर है।
क्रिकेट छोड़ जोगी बने वीरेन्द्र सहवाग! इस रूप में लोगों को चौंकाया