Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस मामले में विराट कोहली ने डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा

खेल डेस्क। भारत और इग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेला गया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए यादगार बन गया है। इस मैच में विराट काहली ने शानदार बल्लेबाज कर भारत को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में वापसी करने में सफल रही।

वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक उपलब्धि अपने नाम की है। इस मुकाबले में विराट कोहली ने कुल 200 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत उन्होंने एक मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन और रिकी पोटिंग को पीछे छोड़ दिया है।

विराट कोहली ने सातवीं बार कप्तानी करते हुए एक मैच में 200 या उससे ज्यादा रन बनाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई है। इसी मामले में उन्होंने ब्रैडमैन और पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। ब्रैडमैन और रिकी पोटिंग ने ऐसा कारनामा 6-6 बार किया था।

कोहली ने 10वीं बार अपनी कप्तानी में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार अपनी कप्तानी में 200 से ज्यादा रन बनाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। एमएस धोनी ने ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में किया था।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 97 और दूसरी पारी में 103 रन बनाए थे। वह तीन मैचों में 440 रन बना चुके हैं।

भारतीय टीम ने नॉटिघम में विराट कोहली की कप्तानी में 22वीं टेस्ट जीत दर्ज की है। विराट कोहली ने भारतीय टीम की जीत के मामले में पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली (21) को पीछे छोड़ दिया है। अगर टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वह महेन्द्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 27 मैचों में जीत दिलाई थी।