इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है. टीम को वन डे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, वहीं टेस्ट सीरीज में भी टीम अभी भी 2-0 से पीछे चल रही है. इस सीरीज में टीम के युवा आलराउंडर हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन भी कुछ ख़ास नहीं रहा है. इस प्रदर्शन में सुधार के लिए हार्दिक पंड्या लगतार को कोशिश कर रहें हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो किस खिलाड़ी को कॉपी करने कोशिश कर रहें है.
मुझे इस बल्लेबाज़ को कॉपी करना है

खुद में खेल के सुधार को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मैं इस समय वसीम जफ़र के बल्लेबाज़ी को कॉपी करने की कोशिश कर रहा हूँ. इसके लिए वो लगातार उनकी बल्लेबाज़ी के वीडियो देख रहें है.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि “इसके अलावा मैं इस समय जैक कालिस के भी वीडियो देख रहा हूँ. मुझे उनकी गेंदबाज़ी और फील्डिंग को देख रहा हूँ और उनसे सीखने की कोशिश कर रहा हूँ.”
भज्जी ने भी सुनाई थी खरीखोटी

हार्दिक को लेकर बात करते हुए हरभजन ने कहा कि “हमें हार्दिक के नाम के आगे से लगा ऑलराउंडर का टैग हटाना होगा. ऑलराउंडर खेल के दोनों विभागों में योगदान देता है जैसा कि स्टोक्स और कुरेन ने पहले टेस्ट और क्रिस वोक्स ने लॉर्ड्स के दूसरे टेस्ट मैच में किया.”
वहीं पांड्या की अगर बात करें तो पांड्या ने चार पारियों में 90 रन बनाए हैं जबकि उन्हें अब तक केवल तीन विकेट हासिल हुए हैं. जिसके बाद उनकी जगह किसी और और खिलाड़ी को खिलाने की मांग हो रही है। जिसके बाद से दिग्गज भी अब हार्दिक के खिलाफ हो गए।
ऐसे में अब देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले टेस्ट में हार्दिक पंड्या क्या करते है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है।
The post रोहित शर्मा और शिखर धवन नहीं बल्कि भारत के इस ओपनर को अपना आदर्श मानते है हार्दिक पंड्या appeared first on SportzWiki Hindi.