Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कबड्डी : भारतीय पुरुष टीम ने किया अपने जीत का पहला आगाज

जकार्ता| भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अपने कप्तान अजय ठाकुर की कप्तानी में अच्छी शुरुआत करते हुए रविवार को यहां जारी एशियाई खेलों में पहले मैच में जीत हासिल की। ग्रुप-ए में खेले गए इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 50-21 से करारी शिकस्त दी। इसी ग्रुप में भारत का सामना श्रीलंका से शाम को होगा।
भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए हाफ टाइम तक 30-15 से बढ़त बना ली थी। अच्छे डिफेंस के साथ खेल रही भारतीय टीम के खिलाड़ी बांग्लादेश के रेडरों को अंक लेने का मौका नहीं दे रहे थे।
इस बीच, बांग्लादेश की टीम ऑल आउट हो गई और भारत ने 39-15 से बढ़त बना ली।

टीम के रेडर बांग्लादेश के डिफेंस को कमजोर कर रहे थे। बांग्लादेश को एक भी अंक लेने का मौका न देते हुए भारत ने 45-15 से अच्छी बढ़त बना ली और एक बार फिर बांग्लादेश को ऑल आउट कर अपना स्कोर 50-20 तक दिया। यहां से बांग्लादेश के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया और आखिरकार उसे 21-50 से हार का सामना करना पड़ा।

The post कबड्डी : भारतीय पुरुष टीम ने किया अपने जीत का पहला आगाज appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.