Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्वीटर रिएक्शन: ब्रावो के तूफ़ान के आगे वार्नर की आंधी रही फीकी, प्रसंशको ने दी जोरदार प्रतिक्रिया

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2018 में गुरुवार को सीजन का 9 वां मुकाबला शाहरुख़ खान की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया स्टार्स के बीच खेला गया. इस मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीत सेंट लूसिया स्टार्स को पहले बैटिंग करने का निमंत्रण दिया.

इस मौके को सेंट लूसिया स्टार्स के बल्लेबाजों ने जमकर भुनाया और किंग खान की टीम के सामने 212 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रख दिया. इस मैच में बॉल टेंपरिंग में दोषी पाए जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान डेविड वार्नर का बल्ला रंग में नजर आया.

वार्नर ने इस मैच में 72 रनों की बेहतरीन पारी जरूर खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से डैरेन ब्रावो नामक तूफ़ान खूब चला. यह तूफ़ान ऐसा चला कि पहाड़ जैसा लक्ष्य बौना दिखने लगा.

डैरेन ब्रावो ने तूफानी पारी से दिलायी शानदार जीत

इसके जवाब में ट्रिनबाओ नाइट राईडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लिन-नरेन के विकेट केवल 20 रनो पर ही गंवा दिए. इसके बाद ब्रेडन मैकुलम और डैरेन ब्रावो ने टीम की बागडौर संभाली और तूफानी पारी खेली.

जहां ब्रेंडन मैकुलम ने 42 गेंदो में 68 रन बनाए तो वही डैरेन ब्रावो ने खतरनाक पारी खेलते हुए केवल 36 गेंदो में ही 94 रनों की नॉटआउट पारी खेलकर अपनी टीम को एक गेंद रहते जीत दिला दी.

ब्रावो ने अपनी इस तूफानी पारी में 261 कली स्ट्राइक रेट से 10 छक्के और 6 चौके लगाये. इस घातक पारी के लिए ब्रावो को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

ब्रावो के इस पारी की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है. ट्विटर पर ब्रावो मैच के दौरान ट्रेंड कर रहे थे. आइये आपको हम ब्रावो के इस पारी का सोशल मीडिया पर आने वाली प्रतिक्रिया के बारे में दिखाते हैं.

The post ट्वीटर रिएक्शन: ब्रावो के तूफ़ान के आगे वार्नर की आंधी रही फीकी, प्रसंशको ने दी जोरदार प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.