मयंक अग्रवाल भारतीय घरेलू मैचों में एक जाना पहचाना नाम बन गया है। पिछले एक सालों में मयंक ने ऐसी बल्लेबाजी की है जो शायद पहले कभी नहीं देखी गई। मैच दर मैच उन्होंने रनों का अम्बार खड़ा कर दिया। रणजी ट्रॉफी से लेकर विजय हजारे ट्रॉफी तक, हर जगह मयंक ही मयंक छाए हैं। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ उन्होंने फिर 220 रनों की पारी खेली है।
आईपीएल में जरुर उनका बल्ला शांत रहा और इसकी वजह भी है। इस सलामी बल्लेबाज को किंग्स XI पंजाब की टीम में सलामी बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला। लेकिन आईपीएल तो टेस्ट मैचों में सेक्शन का पैमाना ही नहीं है। अगर आईपीएल से टेस्ट टीम चुने जाने लगी फिर वही होगा जो टेस्ट में वेस्टइंडीज टीम का होता है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत का प्रदर्शन और मयंक का हालिया फॉर्म देखकर लगता है उन्होंने चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह मिलनी ही चाहिए।
तो अब हम वो कारण देख लेते हैं जो साफ़ कर देगी कि उन्हें भारतीय टीम में होना ही चाहिए
1. इंग्लैंड में शानदार बल्लेबाजी

जिस इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाज टेस्ट और वनडे में जूझते नजर आ रहे हैं, उसी इंग्लैंड में मयंक अभी 3 शतकीय पारियां खेलकर आए हैं। भारत ए की तरफ से खेलते हुए उन्होंने त्रिकोणीय सीरीज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर थे। उनके इस प्रदर्शन से साफ हो जाता है कि वह इंग्लैंड में एन बना सकते हैं।
The post शिखर धवन, मुरली विजय और लोकेश राहुल से बेहतर ओपनर साबित होगा ये खिलाड़ी, नहीं मिल रही टीम इंडिया में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.