Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एलसेंड्रो ने इंटरनेशनल फुटबाल क्लब मेें गुएरेरो का किया स्वागत

रियो डी जनेरियो। अर्जेटीना फुटबाल टीम के पूर्व फारवर्ड आंद्रेस डी एलसेंड्रो ने इंटरनेशनल फुटबाल क्लब में पाओलो गुएरेरो का स्वागत किया है। गुएरेरो ने कहा कि उनकी टीम के नए साथी खिलाड़ी ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब के पिच पर और पिच के बाहर विकास में मदद करेंगे।
पेरू के कप्तान गुएरेरो ने आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल के साथ करार पूरा कर लिया है। वह फ्लामेंगो से इस क्लब में तीन साल के लिए 160,000 यूरो (1,82,641 डॉलर) में शामिल हो गए।

रियो के माराकाना स्टेडियम में ब्राजील सेरी-ए लीग में सोमवार रात को खेले गए मैच में फ्लूमिनेंसे को 3-0 से हराने के इंटरनेशनल के खिलाड़ी एलसेंड्रो ने कहा, “हम पहले से ही एक मजबूत टीम हैं और गुएरेरो एक अहम खिलाड़ी बनने वाले हैं।”

एलसेंड्रो ने कहा, “वह न केवल पिच पर बल्कि पिच के बाहर भी हमारी काफी मदद करेंगे। वह पेरू टीम के कप्तान हैं और काफी अनुभवी खिलाड़ी भी हैं।”

The post एलसेंड्रो ने इंटरनेशनल फुटबाल क्लब मेें गुएरेरो का किया स्वागत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.