Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहला टूर्नमेंट जीतकर संतुष्ट हूं: बेमबेम देवी

थिम्पू (भूटान)
एक कोच के रूप में भारत के साथ सैफ अंडर- 15 वुमेंस चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली देश की पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बेमबेम देवी ने माना कि वह अपनी पहली ट्रोफी जीतकर संतुष्ट हैं। भारतीय टीम ने यहां हुए सैफ अंडर- 15 वुमेंस चैंपियनशिप के फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बेमबेम देवी के हवाले से बताया, 'मैं बहुत संतुष्ट हूं, मैं हमेशा से एक कोच के रूप में टूर्नमेंट जीतने की खुशी महसूस करना चाहती थी लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है।'

बेमबेम देवी ने माना कि कोच के रूप में ट्रोफी जीतना एक खिलाड़ी के रूप में जीतने से अलग होता है। उन्होंने कहा, 'एक कोच के रूप में आप जीतने की भावनओं को समझते हैं लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में आप इन भावनाओं को जीते हैं। मुझे एक कोच के रूप में अभी बहुत कुछ सीखना है।'

बेमबेम देवी ने टूर्नमेंट में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर कहा, 'बांग्लादेश टूर्नमेंट में मुश्किल टीम थी लेकिन हमने सही तालमेल दिखाया और जीत दर्ज करने में कामयाब हुए। इस टीम के सभी खिलाड़ी बहुत प्रतिभाशाली हैं और मुझे उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाकर बहुत खुशी होगी।'