Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेल: बैडमिंटन की एकल स्पर्धा में सायना ने दिलाया भारत को पहला पदक

खेल डेस्क। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल ने भारत को एशियाई खेलों की महिला बैडमिंटन स्पर्धा का पहला पदक दिलाया। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग ने सीधे गेम में 21-17, 21-14 से शिकस्त दी। इस हार के साथ ही सायना नेहवाल को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

टी-20 क्रिकेट में विश्व का सबसे कंजूस गेंदबाज बना ये पाक क्रिकेटर

इसके साथ एशियाई खेलों की महिला बैडमिंटन व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत ने36 साल के पदक के सूखे को खत्म कर दिया है। सायना द्वारा पहला गेम 21-17 से गंवाने के बाद उन्हें दूसरे गेम में 21-14 से हार का सामना करना पड़ा। अब भारत को महिला बैडमिंटन एकल में पीवी सिंधु से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

EngvInd : चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए आई ये बुरी खबर

ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता सिंधु ने थाईलैंड की जिंदापोल नितचाओन को 21-11, 16-21, 21-14 से शिकस्त देकर सेमीफाइलन में जगह बनाई है।

इससे पहले सायना ने क्वार्टर फाइनल में विश्व की पांचवें नंबर की थाइलैंड की खिलाड़ी रतचानोक इंतानोन को 21-18, 21-16 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सायना नेहवाल और रतचानोक इंतानोन के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला 42 मिनट तक चला था।

ट्रैक एवं फील्ड में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन, हिमा ने दो दिन में दूसरी बार बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

एशियाई खेलों में भारत के बैडमिंटन स्पर्धा में अब नौ पदक हो गए हैं। जिसमें छह पदक टीम स्पर्धा में और एक पुरुष युगल में और एक महिला एक में जीता है।

भारत की इस महिला क्रिकेटर्स के नाम दर्ज है वनडे में लगातार 7 हॉफसेंचूरी लगाने का रिकॉर्ड

एशियाई खेलों में भारत की स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी उम्मीद और रियो ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु का सेमीफाइनल में विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज जापान की अकाने यामागुची से मुकाबला होगा।