स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच साउथम्प्टन में खेला जाएगा। दोनों टीम 30 अगस्त से अपना चौथा टेस्ट मैच खेलेगी। साथ ही हाल में तीसरे मैच में भारतीय टीम ने जीत कर सीरिज में अपनी उपस्थिती दर्ज करवा दी है। भारतीय टीम ने तीसरा टेस्ट मैच 203 रन के बड़े अंतर जीता है। अब भारत ने इस सीरिज में 2-1 से पीछे है साथ ही भारत की नाटिघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर पिछले 59 वर्षों में यह दूसरी जीत है। अभी भारतीय टीम ने अपने अगले मैच के लिए टीम को घोषणा की थी इसके बाद अब इंग्लैंड न भी अपनी को 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।
बताया जा रहा है कि दोनों टीमों के लिए ही अब चौथा मैच बहुत महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि जहां भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरिज को बराबर करना चाहेगी वही दूसरी और इंग्लैंड की टीम अपने चौथे टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर के इस सीरिज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच के लिए मध्य क्रम के बल्लेबाज जेम्स विस को टीम शामिल किया गया है। उनको टीम में जानी बेयरस्टो के कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा भारतीय टीम ने भारतीय टीम के ओपनर मुरली विजय और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को बाहर कर दिया है। साथ ही उनकी जगह युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और आंध्र प्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी को मौका दिया है।
इंग्लैंड: जो रूट, एलेस्टेयर कुक, कीटन जेनिग्स, ऑली पोप, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोइन अली, जेम्स विस, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, सैम करेन, जेम्स एंडरसन, आदिल राशिद।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिक्या रहाणे, करुण नायर, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और हनुमा विहारी।
Herald