Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड में क्रिकेट खेलते नजर आएंगे बॉल टेम्परिंग का बैन झेल रहे कैमरून बैनक्रॉफ्ट

मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेम्परिंग में फंसे ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बॉल के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 9 महीने के लिए निलंबित कर दिया था।

काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे बैनक्रॉफ्ट

कैमरून बैनक्रॉफ्ट को इंग्लैंड की काउंटी टीम डरहम ने 2019 सीजन के लिए अपने साथ जोड़ा है। उनके ऊपर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बैन लगा हुआ है लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया से बाहर कहीं भी क्रिकेट खेल सकते हैं।

वह डरहम की टीम में बतौर विदेशी खिलाड़ी जुड़े हैं और कीवी बल्लेबाज टॉम लेथम की जगह लेंगे। लेथम ने विश्वकप की तैयारी की वजह से काउंटी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

क्लब ने जताई ख़ुशी

बैनक्रॉफ्ट के डरहम में शामिल होने पर क्लब के मुख्य कोच जॉन लुईस ने ख़ुशी जताई है और बैनक्रॉफ्ट को प्रतिभाशाली खिलाड़ी कहा है। लुईस ने कहा

“कैमरून के टीम में आने से हमें एक प्रतिभाशाली विदेशी खिलाड़ी मिला है। जो बल्लेबाज क्रम को मजबूती देगा। कैमरून शीर्ष क्रम के शानदार बल्लेबाज हैं और सभी फॉर्मेट में अच्छा खेल दिखा सकते हैं। उनमें रनों की भूख है और बड़ी पारियां खेलने की काबिलियत है।”

इसके साथ ही उन्होंने लेथम के बारे में कहा

“लेथम ने पिछले दो सीजन हमारे लिए शानदार किया है लेकिन हम समझते हैं कि 2019 विश्व कप की वजह से वो हमारे साथ नहीं जुड़ पाएंगे, ऐसे में हम कैमरून के टीम में शामिल होने से बेहद खुश हैं।

बैनक्रॉफ्ट को है खेलने का इंतजार

मार्च से बैन झेल रहे बैनक्रॉफ्ट को अब जल्द ही मैदान पर वापसी का मौका मिल जाएगा। इसपर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा

“मैं 2019 काउंटी सीजन के लिए डरहम से जुड़कर काफी खुश हूं। एशेज और क्रिकेट विश्वकप भी इंग्लैंड में ही आयोजित होना है। मैं इस मौके को पाकर खुश हूँ और मैं डरहम के लिए खेलने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।”

The post इंग्लैंड में क्रिकेट खेलते नजर आएंगे बॉल टेम्परिंग का बैन झेल रहे कैमरून बैनक्रॉफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.