लॉर्ड्स
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के ओपनर मुरली विजय जब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलने उतरेंगे तो वह एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे। उनकी इस उपलब्धि का गवाह लंदन का ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स होगा।
क्या है वो उपलब्धि?
विजय अबतक 99 टेस्ट पारियां खेल चुके हैं आैर जब वह दूसरे टेस्ट के लिए मैदान पर उतेरेंगे तो उसी के साथ वह टेस्ट में 100 पारियां खेलने का रिकाॅर्ड अपने नाम कर लेंगे। फैंस को उम्मीदें हैं कि विजय अपने इस ऐतिहासिक मैच में दोनों पारियों में रन बरसाकर इस लम्हें को यादगार बनाएंगे।
बन सकते हैं 4 हजारी
इसके अलावा विजय के पास टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे करने का भी माैका रहेगा। उन्होंने 58 मैच खेले हैं, जिसमें 12 शतक और 15 अर्धशतक की मदद से 40.13 की आैसत से 3933 रन बनाए हैं। अब विजय टेस्ट क्रिकेट में चार हज़ार रन पूरे करने के लिए 77 रन की दरकार है आैर उम्मीद है कि वह दूसरे टेस्ट में इन दोनों उपलब्धियों को हासिल कर लेंगे।
पिछले मैच में हुए थे फ्लाॅप
वहीं बर्मिंघम में खेले गए 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में विजय दोनों पारियों में फ्लाॅप साबित हुए थे। उन्होंने पहली पारी में 20 आैर दूसरी पारी में मात्र 6 रनों की पारी खेली थी। भारत यह मुकाबला 31 रनों से हार गया था।