इन दिनों देश में चतुष्कोणीय सीरीज खेली जा रही है. जिसका फाइनल मुकाबला आज 29 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया ए की टीम और इंडिया बी की टीम के बीच खेला जा रहा है. चतुष्कोणीय सीरीज के इस इस फाइनल मुकाबले से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है.
इशान किशन हुए चोटिल

भारतीय टीम के उभरते हुए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन चोटिल हो गये है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने इस फाइनल मैच भारत बी को 226 रन का लक्ष्य दिया.
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत बी के लिए पारी की शुरूआत करने मयंक अग्रवाल और इशान किशन मैदान पर उतरे. भारत बी की पारी का 7वां ओवर ऑस्ट्रेलिया ए के तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक लेकर आ रहे थे.
उनके इस ओवर की पहली ही गेंद इशान किशन के उँगलियों में जा लगी. तुरंत इशान किशन को काफी दर्द महसूस हुआ और उन्होंने अपने दस्ताने उतारे.
इशान किशन की उँगलियों में गेंद इतने तेजी से लगी थी, कि वह दर्द से कहरा रहे थे. इसके बाद उन्हें अपनी इस चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट लेना पड़ा.
चोट के कारण मात्र 13 रन पर ही लेना पड़ा रिटायर्ड हर्ट

बता दें, कि जिस समय इशान किशन को यह चोट लगी. उस समय वह सिर्फ 13 रन बनाकर ही बल्ल्लेबजी कर रहे थे. वह अपनी 15 गेंदों की पारी में एक छक्का भी लगा चुके थे, लेकिन चोट के कारण दुर्भाग्यवश इशान किशन को रिटायर्ड हर्ट लेना पड़ा.
माने जाते है भारतीय क्रिकेट के भविष्य

बता दें, कि इशान किशन को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता है. वह साल 2016 में अपनी कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम को अंडर-19 विश्व कप 2016 के फाइनल में भी पहुंचा चुके है.
इशान किशन आईपीएल में अपनी शानदार प्रतिभा का नमूना पेश कर चुके है. वह घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम का दरवाजा खटखटा रहे है.
The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच के दौरान ईशान किशन के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, जाना पड़ा बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.