इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बावजूद भारतीय फैन्स के लिए एक खुशखबरी आई है. इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टेस्ट में नंबर बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले इस कुर्सी पर बैन चल रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का राज था, लेकिन अब कोहली ने इन्हें पीछे छोड़ दिया है. कोहली 934 अंको के साथ पहले नंबर पर विराजमान हैं, वहीं स्मिथ 929 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर लुढ़क गए हैं.
KOHLI IS NO.1@imVkohli has overtaken Steve Smith to become the new No.1 batsman in @MRFWorldwide ICC Test Rankings.
He is the first Indian since @sachin_rt to get there.
READ
https://t.co/Hw7OCimIKw pic.twitter.com/s8h4fNmJYK
— ICC (@ICC) August 5, 2018
आज इस आर्टिकल में हम उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होनें दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजवाया. कप्तान विराट कोहली की तरह ये बल्लेबाज भी कभी टेस्ट में नंबर वन की कुर्सी संभाले हुए थे.
इस लिस्ट में पहला नाम लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर का आता है. गावस्कर भी टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज रह चुके हैं. गावस्कर के बाद इनके साथी खिलाड़ी व टीम इंडिया के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर के बल्ले ने भी इंग्लैंड के खिलाफ खूब आग उगला है. इंग्लैंड की धरती पर वेंगसरकर का रिकॉर्ड शानदार रहा है. दिलीप वेंगसरकर भी टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज रह चुके हैं.

क्रिकेट भगवान कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इस फेहरिश्त में न हो ऐसा कैसे हो सकता है. तेंदुलकर के नाम वैसे तो कई रिकार्ड्स हैं इसी में यह भी है. सचिन भी टेस्ट में नंबर वन की कुर्सी पर सिक्का जमा चुके हैं.
टीम इंडिया के दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ भी अपने समय में टेस्ट के नंबर वन बल्लेबाज हुआ करते थे. टेस्ट में भारत के लिए द्रविड़ ने कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं हैं.

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का वनडे के साथ टेस्ट में भी बोलबाला रहा है. भले ही फैन्स सहवाग को वनडे में देखना ज्यादा पसंद करते थे, लेकिन सहवाग का औसत टेस्ट में वनडे के अपेक्षा बेहतर रहा है.
टीम इंडिया का एक और सलामी बल्लेबाज टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज की उपलब्धि पा चुका है. दरअसल, हम यहां बात कर रहे हैं गौतम गंभीर की.

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट तो वर्तमान समय में टेस्ट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं. एजबेस्टन टेस्ट के बाद जारी हुई ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली के 934 अंक हो गए हैं और वो पहले नंबर पर हैं.
ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ 929 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट 865 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. विराट के अलावा सिर्फ चेतेश्वर पुजारा टॉप 10 में हैं. पुजारा 791 अंकों के साथ छठे नंबर पर हैं.
The post टेस्ट में बेस्ट बने विराट, ये भारतीय बल्लेबाज भी जमा चुके हैं नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा appeared first on SportzWiki Hindi.
