इंटरनेट डेस्क। एक और भारतीय खिलाड़ी विवाह बंधन में बंध गया है। इस बार ये खिलाड़ी क्रिकेट का नहीं अपितु टेबल टेनिस का है। जी हां, भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष विवाह बंधन में बंध गए हैं।
रोचक बात ये है कि उन्होंने उसी लडक़ी से विवाह किया है जिसने चार महीने पहले उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था। सौम्यजीत घोष के खिलाफ चार महीने पहले 18 वर्ष की लडक़ी ने बलात्कार का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया था।
पहला टेस्ट हारने के बावजूद विराट कोहली ने दर्ज करवाई अपने नाम ये उपलब्धि
इसी कारण घोष को राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिया गया था। इस भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी को इसी कारण एशियाई खेलों की टीम में भी जगह नहीं मिली है।
विवाह करने के बाद अब विश्व रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 58वें स्थान पर पहुंचने वाले सौम्यजीत घोष को उम्मीद है कि अदालत में चल रहे उनके मामले की सुनवाई जल्द पूरी होगी। इसके बाद वह टेबल टेनिस में वापसी करेंगे। लंदन और रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सौम्यजीत घोष ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अपने तीसरे ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का है।
क्रिकेट छोड़ जोगी बने वीरेन्द्र सहवाग! इस रूप में लोगों को चौंकाया
]सौम्यजीत घोष ने इस संबंध में कहा कि कुछ महीने पहले मेरे साथ जो हुआ उसने मुझे पूरी तरह झकझोर दिया। अर्जुन पुरस्कार विजेता घोष ने बताया कि इस मुश्किल घंडी में मुझे पता चला कि मेरा शुभभचतक कौन है। इस दौरान में मैं पूरी तरह टूट चुका था।
केवल इतनी ही गेंदों पर शतक बनाकर मंधाना ने हासिल की ये उपलब्धि
उन्होंने बताया कि इस मामले में अब मैं पीछे नहीं देखना चाहता हूं, अपने टेबल टेनिस के भविष्य पर ध्यान लगना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि न्यायालय में यह मामला जल्द सुलझ जाएगा और मैं टेबल टेनिस का अभ्यास शुरू कर पाऊंगा।