Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है वो कारण जिसकी वजह से युवराज सिंह ही भारतीय टीम को जीत की ट्रैक पर ला सकते है वापस

भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने भारतीय टीम के लिए जो योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। युवराज सिंह ने भारतीय टीम के लिए अपने क्रिकेट करियर में कई मैच अपने अकेले दम पर जीताए हैं। इस स्टार बल्लेबाज की बल्लेबाजी काबिलियत से तो उनके कई फैन मौजूद हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से युवराज सिंह टीम से बाहर हैं।

क्या युवराज सिंह को मिलना चाहिए आखिरी चांस

भारत के युवराज सिंह भारतीय टीम में वापसी को लेकर बहुत ही मेहनत कर रहे हैं। और किसी तरह से एक बार फिर से कम से कम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप तक तो टीम में जगह बनाना ही चाहते हैं। लेकिन अब सवाल ये है कि क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट युवराज सिंह पर अंतिम बार भरोसा जता सकता है या नहीं?

युवराज सिंह खुद भी हैं वापसी को बेकरार

जिस तरह से इन दिनों भारतीय टीम में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है। और युवा खिलाडी एक दूसरे से श्रेष्ठता साबित करने में जुटे हैं तो ऐसे में युवराज सिंह को मौका मिलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। युवराज सिंह को मौका मिलने की उनके फैंस के साथ ही वो खुद तो इंतजार में है लेकिन किसी तरह से युवराज सिंह को एक मौका दिया जा सकता है।

युवराज सिंह को दिया जाना चाहिए अंतिम मौका

भारतीय टीम के लिए जिस तरह का योगदान युवराज सिंह का रहा है उसे याद करते हुए तो उन्हें एक मौका दिया जा सकता है। वैसे हम ये बात नहीं कर रहे हैं कि युवी वहीं दम दिखा सकते हैं तो वो पहले दिखाते आ रहे हैं लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि युवी एक मैच विजेता खिलाड़ी रहे हैं और उनका दिन होने पर वो किसी भी विरोधी टीम पर भारतीय टीम को मैच जीताने का माद्दा रखते हैं।

नंबर चार की पहेली को भी युवी कर सकते हैं दूर

युवराज सिंह मौजूदा दौर में वनडे टीम का हिस्सा बनने का एक मौका इसलिए भी हकदार हो सकते हैं कि इन दिनों भारतीय वनडे टीम में चौथे नंबर के बल्लेबाज की समस्या जमकर सामने आ रही है। युवराज सिंह ने अपने करियर में कई बार नंबर चार पर बल्लेबाजी की है जिससे उन्हें अपार अनुभव है इसी को देखते हुए उन्हें अंतिम मौका दिया जाए तो गलत नहीं होगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post ये है वो कारण जिसकी वजह से युवराज सिंह ही भारतीय टीम को जीत की ट्रैक पर ला सकते है वापस appeared first on SportzWiki Hindi.