Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ियों ने भी अजित वाडेकर को दी श्रृद्धांजलि

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी अजित वाडेकर का एक लंबी बीमारी बाद निधन हो गया। अजित वाडेकर के निधन के बाद क्रिकेट जगत जुड़े खिलाड़ियों ने उन्हें श्रृद्धांजलि दी इसके अलावा उन्हें देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रृद्धांजलि अर्पित की। इन सबके बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने भी कहा की वाडेकर को इतनी ज्यादा संवेदना संदेश भारतीय क्रिकेट की अनोखी बात है।

2018 : वनडे में इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में ये भारतीय भी

आपकों बता दें की जोंटी रोड्स यहां एक कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर बने है और इस मौके पर वो भारत आए हुए थे, उन्होंने यह सब देखने के बाद कहा की विदेशी सरजमीं पर भारत को टेस्ट मैचों में जीत दिलाने वाले अजित वाडेकर क्रिकेट में बड़े बदलाव लाने वालों में थे। उनके निधन पर शोक संदेशों की हुई बौछार भारतीय क्रिकेट की अनोखी बात है जो एक समुदाय की तरह है। ऐसा कहीं और नहीं होता।

गौरतलब हो की वाडेकर ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को 1971 में हराकार श्रृंखलाए जीताई थी। वाडेकर को कैंसर था और वो उससे जूझ रहे थे, आखिरकार उन्होंने कल अंतिम सांस ली।

आपकों बता दें की जोंटी रोड्स मुंबई इंडियन्स टीम के आईपीएल में तीन बार फील्डिंग कोच रह चुके है, उन्होंने अभी इंग्लैंड में खेली जारी टेस्ट श्रृखंला के लिए भी कहा उन्हें भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की कमी खल रही है जिन्होंने उनके देश दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन किया था।

EngvInd : तीसरे टेस्ट मैच में ये भारतीय खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू, ये हो सकती है संभावित टीमें

आपकों बता दें की अभी भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर है और वहां पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में से 2 मैच हार चुकी है। इसके अलावा भारतीय टीम ने एक वनडे सीरिज भी गवा दी है।