Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय कप्तान को जल्दी आउट करने के लिए इंग्लैंड ने बनाया ये सीक्रेट प्लान

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय सही साबित नहीं हुआ। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीयगेंदबाजों ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटकर पहला दिन अपने नाम करने में सफल हो गए है। कल पहली पारी में इंग्लैंड के 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन ही बन पाई। पहले भारतीय भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लेकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को चलता किया। आज मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को जल्दी से जल्दी एक विकेट लेकर इंग्लैंड को 300 रनों के अंदर रोकना होगा।

लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए भी बल्लेबाजी करना आसान काम नहीं होगा क्योंकि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को रोकने के लिए इंग्लैंड ने विशेष योजना बनाई है। विराट को कोई भी टीम ज्यादा देर तक मैदान पर टीकने नहीं देने का प्रयास करती है। इसलिए इंग्लैंड के गेंजबाज भारतीय कप्तान विराट कोहली को ज्यादा देर तक क्रिज पर ज्यादा देर तक नहीं टीक सकें,ऐसी रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा है कि उनकी टीम के पास भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए खास योजना है। पिछले दौरे में हमने विराट को हमारी रणनीति में फंसा लिया था।

कोहली ने पीछले दौरे की 10 पारियों में 13.40 के औसत से महज 134 रन बनाए थे। विराट इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और हम उनके खिलाफ खेलते समय उनके लिए शानदार रणनीति बनाकर तैयार रहते हैं। इस समय इंग्लैंड को सबसे ज्यादा खतरा विराट को मानते है और ऐसे दूसरे भारतीय बल्लेबाजों के पास मौका होगा की वह लंबी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अपना योगदान दें। जब कोई विपक्षी टीम किसी एक खिलाड़ी को लेकर अपनी खास रणनीति बनाती है तो दूसरे खिलाड़ियों को इसका फादया उठाना चाहिए। इंग्लैंड की पहली पारी खत्म होने के बाद देखना होगा की भारतीय बल्लेबाज कितना अच्छा प्रदर्शन करके दिखाते हैं।



Herald