चोटिल होने के बाद टीम में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे टेस्ट मैच की एक पारी में पांच विकेट चटकाए हैं. बुमराह की यह एक धमाकेदार वापसी है. वहीं जब उन्होंने पांचवा विकेट लिया तो बुमराह का रिएक्शन देखने लायक था.
भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 329 रन बनाए. जिसके जवाब में उतरी इंग्लैंड टीम पहली पारी में मात्र 161 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी. इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 392 रनों पर दूसरी पारी घोषित की. वहीं दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करती हुई इंग्लैंड टीम 311 रनों पर 9 विकेट गंवा चुकी है. जबकि अभी भी जीत के लिए 210 रनों की ज़रूरत है.
पांच विकेट लेने पर जसप्रीत बुमराह का रिएक्शन
बुमराह ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए हैं. इस दौरान जब उन्होंने पांचवा विकेट लिया तो एक अलग तरह का रिएक्शन दिया.
How can you not love Jasprit Bumrah? pic.twitter.com/4JX9RsDsrC
— Kieran (@BerbaSpin) August 21, 2018
बुमराह ने पहली पार में दो विकेट लिए थे. इस प्रकार वह अभी तक इस मैच में 7 विकेट ले चुके हैं. अगर अंतिम विकेट भी बुमराह लेने में कामयाब रहते हैं, तो वह इस मैच में आठ विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.

वहीं पहली पारी में हार्दिक पांड्या ने पांच विकेट लिए थे. जबकि दूसरी पारी में हार्दिक ने 1 विकेट लिया है. भारतीय टीम इस मैच में जीत से सिर्फ एक विकेट ही दूर है.
भारतीय टीम इस मैच में अगर जीत दर्ज करती है तो तब भी वह सीरीज में इंग्लैंड से 1-2 से पीछे रहेगी. वहीं सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के लिए इस मैच के अलावा अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.
इससे पहले भारत को पहले एजबेस्टन में 31 रनों से और लॉर्ड्स में खेले गए मैच में एक पारी और 159 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था.
The post वीडियो : पांच विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को उन्ही के अंदाज में दिया जवाब खेल भावना को नजरअंदाज कर दिया कुछ ऐसा रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.