Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गैरी कस्टर्न की कोचिंग में चमके थे ये खिलाड़ी शास्त्री के कार्यकाल में नही मिल रहा मौका

पूर्व भारतीय कोच गैरी कस्टर्न के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2011 विश्वकप में जीत हासिल की थी. इस दौरान जिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया था उसमें से कई खिलाड़ी आज भारतीय टीम का हिस्सा नही हैं.

मौजूदा समय में भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री हैं. शस्त्री की कोचिंग में इन तीन खिलाड़ियों को अभी तक टीम में मौका नही मिला है. जबकि गैरी कस्टर्न की कप्तानी में यह भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हुआ करते थे.

प्रज्ञान ओझा 

प्रज्ञान ओझा एक शानदार गेंदबाज रहे हैं. 2009 से 2013 के बीच प्रज्ञान ओझा ने 24 टेस्ट और 18 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें टेस्ट में प्रज्ञान ने 113 विकेट निकाले हैं. जबकि वनडे में 21 विकेट लिए हैं. 2013 के बाद से प्रज्ञान ओझा को टीम में जगह नही दी गयी.

यूसुफ पठान 

युसूफ पठान एक ऐसे ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में तेजी के साथ रन बनाने की क्षमता रखते हैं. युसूफ ने भारतीय टीम के लिए 57 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें 810 रन बनाए हैं. इसमें दो शतक भी शामिल हैं. वहीं गेंदबाजी में यूसुफ ने 5.5 की इकॉनमी से 33 विकेट लिए हैं.

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर भारतीय टीम के जबरदस्त ओपनर बल्लेबाज रहे हैं. गंभीर की शानदार पारियों से भारत ने कई मैचों में जीत हासिल की है. इसमें गंभीर की यादगार पारी 2011 के विश्व कप के दौरान की रही.

गंभीर ने फाइनल मुकाबले में 97 रनों की पारी खेली थी. जिससे भारतीय टीम को जीत हासिल करने में मदद मिली थी. गंभीर ने अंतिम वनडे मैच 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.

इसके बाद से गंभीर वनडे टीम में वापसी नही कर पाए. 2016 में गंभीर ने टेस्ट में वापसी की थी. मगर वह अपनी जगह बनाए नही रख पाए. तब से लेकर अभी तक गंभीर को टीम इंडिया में मौका नही मिला है. जबकि इस दौरान वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा करते रहे हैं.

The post गैरी कस्टर्न की कोचिंग में चमके थे ये खिलाड़ी शास्त्री के कार्यकाल में नही मिल रहा मौका appeared first on SportzWiki Hindi.