Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

​सचिन की इस बात को नहीं मानने पर हो सकता है विराट कोहली का पतन

स्पोर्ट्स डेस्क।भारतीय टीम आज से इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में इंग्लैंड के साथ दूसर टेस्ट मैच खेलने जा रही है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच हारने के बाद इस सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई है। लेकिन भारतीय टीम को दूसरे मैच को जीत कर इस सीरीज में 1-1 से बराबर करना चाहेगी। पहल टेस्ट मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उस मैच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैच की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाज करके टीम को अकेले ही अपने दम पर मैच जीतवाने का शानदार प्रयास किया था। कोहली इस बल्लेबाजी के बाद भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने विराट ​कोहली को सलाह दे रहे हैं।

पहले सौरव गांगुली ने और अब सचिन तेंदुलकर ने कोहली को एक बहुत बड़ी सलाह दी है। सचिन ने कहा की कोहली को कभी अपनी पारी से संतुष्ट नहीं होना चाहिए और अगर ऐसा हो गया तो कोहली का बुरा समय शुरु हो जाएगा। किसी भी बल्लेबाज को अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होना चाहिए और उसे हमेशा ओर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में सोचना चाहिए। सचिन ने कहा कि विराट को अपनी बल्लेबाज से कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए।

अगर जो खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हो गया तो उसका पतन बहुत जल्दी शुरू होने लग जाता है। सचिन ने कहा है कि एक गेंदबाज 10 विकेट लेकर अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हो सकता है लेकिन एक बल्लेबाज कितने भी रन बनाकर संतुष्ट नहीं हो सकता। भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच ने कहा कि दूसरे टेस्ट मैच में विराट को पांच गेंदबाज के साथ उतरना सही होगा। बुमराह के बायें हाथ के फ्रैक्चर है यह फ्रैक्चर अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। पहले टेस्ट मैच में भारत की हार का कारण उसका टॉप आॅर्डर के बल्लेबाज का फेल होना था।



Herald