Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी महिला विश्व कप: आयरलैंड ने तोड़ दिया भारतीय टीम का ये सपना

खेल डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम का आयरलैंड ने 44 साल बाद विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया है। लंदन में खेले जा रहे विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम को आयलैंड के खिलाफ पेनल्टी शूट आउट में 1-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी है।

कोहली ने शतक लगाकर इस तरह किया अनुष्का की ओर इशारा, फिर अनुष्का ने दिया ये जवाब

सातवीं बार विश्वकप में भाग ले रही भारतीय टीम ने इससे पहले 1974 के विश्वकप में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।उम्मीद तो यह की जा रही थी कि भारतीय टीम आयरलैंड को शिकस्त देकर इस विश्व कप के गु्रप चरण में उससे मिली हार का बदला लेकर अन्तिम चार में प्रवेश कर लेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

हालांकि निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। इसके बाद शूट आउट का सहारा लिया गया जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसमें भारतीय टीम केवल एक ही गोल कर सकी जबकि विरोधी टीम तीन गोल करने में सफल रही।

कोहली की बल्लेबाजी को लेकर गेंदबाज सैम कुरेन ने दिया ये बड़ा बयान

इससे पहले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली गोलकीपर सविता ने शूटआउट में भारतीय टीम को निराश किया। शूटआउट में भारतीय टीम की ओर से एकमात्र गोल चौथे प्रयास में हुआ, जब रीना खोखर ने अपनी टीम की ओर से गोल किया। जबकि कप्तान रानी, मोनिका और नवजोत कौर शूटआउट में गोल करने में नाकाम रही।

कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इस दिग्गज को

गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम इसी साल राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड से हारकर चौथे स्थान पर रही थी। भारतीय टीम अब सीधे ही 2020 के टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने के लिए इंडोनेशिया में शुरू होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान उतरेगी।