Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल देख भड़के फैन्स, बीसीसीआई को लगाई फटकार

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड(बीसीसीआई) के द्वारा बनाया गया व्यस्त शेड्यूल भारतीय क्रिकेट फैन्स को पसंद नहीं आया है. एशिया कप के तुरंत बाद ही वेस्टइंडीज टीम भारत का दौरा करेगी. इसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के 5 दिन बाद ही भारत को न्यूजीलैंड के साथ सीरीज खेलनी है.

बीसीसीसीआई के इस व्यस्त शेड्यूल से खिलाड़ियों पर वर्कलोड बढ़ गया है. ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ रेस्ट दिया जा सकता है. इस व्यस्तता के चलते खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी प्रभाव पड़ रहा है.

ट्वीटर पर बीसीसीआई हो रहा ट्रोल 

बीसीसीआई द्वारा जैसे ही वेस्टइंडीज के दौरे के बारे में जानकारी दी गयी, ट्वीटर पर उसे लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया. लोगों का कहना है कि बीसीसीआई सिर्फ पैसा बनाने पर ध्यान दे रहा है. जबकि खिलाड़ियों की फिटनेस से उसे कोई परवाह नहीं है.

 

The post एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल देख भड़के फैन्स, बीसीसीआई को लगाई फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.