Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: प्रतिबंध झेल रहे डेविड वार्नर का फ्लॉप शो जारी, अब ऐसे हुए आउट

ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पर बॉल टेंपरिंग के बाद तो मानो ग्रहण सा लग गया है। इसी साल मार्च में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के द्वारा 12 महीनों का प्रतिबंध लगने के बाद से डेविड वार्नर लगातार लीग क्रिकेट में फ्लॉप साबित हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का ये पूर्व उप कप्तान लगातार अपनी फॉर्म को हासिल करने के लिए जुटा हुआ है लेकिन नाकाम साबित हो रहे हैं।

डेविड वार्नर का फ्लॉप शो जारी

उनपर ऑस्ट्रेलिया में किसी भी तरह के क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में डेविड वार्नर इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग में शामिल हुए और वहां पर अपनी फॉर्म में वापसी की उम्मीद के साथ कदम रखा लेकिन डेविड वार्नर अपने इस लीग के पहले दो मैचों में कुछ खास नहीं कर सके।

सीपीएल के दूसरे मैच में भी डेविड वार्नर का नहीं दिखा दम

सीपीएल में सेंट लूसिया स्टार्स की टीम का हिस्सा बना ऑस्ट्रेलिया का ये स्टार खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज के रूप मे खेलने उतरा। लेकिन पिच में आने के बाद से डेविड वार्नर पूरी तरह से बेरंग नजर आए। उनकी बल्लेबाजी में कोई आत्मविश्वास नजर नहीं आया और आखिरकार पारी के सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर वो इमरान ताहिर ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। इस पारी में वार्नर 21 गेंदो में महज 11 रन ही बना सके। इससे पहले वार्नर पहले मैच में केवल 9 रन ही बना सके थे।

कनाडा टी-20 लीग में भी बुरी तरह रहे थे नाकाम

इससे पहले डेविड वार्नर ने जून-जुलाई में कनाडा में खेली गई ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में बॉल टेंपरिंग कांड के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में उतरे थे। वहां तो वार्नर की हालत बहुत ही खराब रही। उन्होंने कनाडा लीग में खेले शुरुआती पांच मैचों में तो केवल 12 रन ही बनाए थे। उसके बाद 55 और 42 के स्कोर किए लेकिन आखिरी मैच में शून्य ही कर सके।

बॉल टेंपरिंग कांड के बाद वापसी करने वाले वार्नर 10 मैच में बना सके हैं 129 रन

डेविड वार्नर के बॉल टेंपरिंग के बाद खेले गए मैचों पर नजर डाले तो उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। वार्नर इसके बाद से अब तक 10 टी-20 मैच खेल चुके हैं जिसमें वो 10 पारियां खेलते हुए 129 रन ही बना सके है। ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी का विश्व क्रिकेट में बहुत बड़ा नाम है और उनके इस तरह के प्रदर्शन पर यकिन करना मुश्किल है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वीडियो: प्रतिबंध झेल रहे डेविड वार्नर का फ्लॉप शो जारी, अब ऐसे हुए आउट appeared first on SportzWiki Hindi.