Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के नाम दर्ज हैं टेस्ट क्रिकेट का ऐसा रिकॉर्ड जिसके आस-पास भी नहीं हैं क्रिकेट के भगवान

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे मुकबले में इंग्लैंड के नॉटिंघम में ट्रेंट ब्रिज मैदान  टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया. कोहली ने यह अपने टेस्ट करियर 23 शतक लगाया है.  इस शतक के साथ कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. वही कप्तान के रूप में कोहली की बल्लेबाजी और भी शानदार हो गई है.

इंग्लैंड के नॉटिंघम में ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने टेस्ट करियर का 23वां शतक जड़ा.  इस शतक के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी आपने नाम किए.

कप्तान कोहली ने यह शतक लगाकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भारतीय टीम के शानदार कप्तान है. अब भारतीय कप्तान कोहली ने बतौर टेस्ट कप्तान 16 शतक लगाए हैं. इस मामले में कप्तान कोहली ने कई उपलब्धि हासिल की हैं.

ब्रेडमैन के बाद हर मैच में शतक लगाने वाले दुसरे बल्लेबाज, सचिन भी हैं पीछे

कप्तान कोहली ने शतक के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, वही कप्तान के रूप में 10 से ज्यादा शतक लगाने वाले डॉन ब्रेडमैन के पीछे विराट कोहली.  विराट कोहली, ब्रेडमैन के बाद सबसे तेजी से शतक लगाने वाले दुनिया के दुसरे बल्लेबाज हैं. इस मामले में विराट कोहली से कोसो पीछे सचिन तेंदुलकर खड़े हैं.

इतिहास रचना होगा कोहली का विराट लक्ष्य

अब यह देखना है कि कप्तान कोहली अपनी कप्तानी से भारतीय टीम को कितना ऊँचाइयों तक लेकर जाते हैं. क्योंकि कप्तान मौजूदा समय में इंग्लैंड में नए इतिहास बना रहे हैं. और अपनी टीम को आगे बढ़ा रहे हैं,  लेकिन मौजूदा समय में टीम इंग्लैंड से शुरूआती दो मुकाबले हार चुकी है. और सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है, ऐसे में भारतीय कप्तान अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से बाकी बचे 2 मैच जीतकर इंग्लैंड से भारत आना चाहेंगे.

The post विराट कोहली के नाम दर्ज हैं टेस्ट क्रिकेट का ऐसा रिकॉर्ड जिसके आस-पास भी नहीं हैं क्रिकेट के भगवान appeared first on SportzWiki Hindi.